फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई कर रहा योग तो कोई करा रहा हवन

विज्ञापन
लाकडाउन में योग करता नगर के हट्ठीमदारी निवासी पूजा चौरसिया का परिवार - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। लॉक डाउन यानि की सबकुछ ठप, ऐसे में घरों में रहने के दौरान समय बीताना काफी कठित होता है, लेकिन अमर उजाला के वाट्सप पर लॉक डाउन के पल कैसे कट रहें है, को शेयर कर लोगों ने बताया कि यह समय कुछ सीखने और कुछ सिखाने के साथ अपनों से कुछ पाने में कट जा रहा। वहीं, जिला मुख्यालय पर हट्टी मदारी मुहल्ला निवासी पूजा चौरसिया जो डीसीएसके महाविद्यालय से स्नातक की छात्रा है, बताई के अचानक हुए लॉक डाउन के बाद से वो घर में पैक हुई। पहली बार ऐसा हुआ जब पूरी तरह से घर में रहना हुआ। इस दौरान पूजा ने लॉक डाउन का समय बीताने के लिए अपने भाई बहनों को योगा प्रणायाम कराती है, साथ ही आसपास के लोगों को कोरोना संक्रमण के बारे में जागरुक कर घर में रहने की सलाह देती है। बोली खाली समय में मां के कामों में हाथ बटाकर खुद भी कुछ सिखती है। घोसी बाजार निवासी और दंत चिकित्सक डॉ. कैलाश शर्मा ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान वो कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ने की प्रेरणा लिए, साथ ही जमाने बाद परिवार के साथ रहने का समय उन्हें मिला। आज लॉक डाउन के में परिवार के 18 सदस्य एक साथ रहते हुए एक साथ खाना खाते हैं। समय समय पर सभी कोई न कोई आयोजन कर मनोरंजन करते रहते है। इसके अलावा पूजा पाठ आदि करते रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें