फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो से शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के भाटीकला गाँव में अवैध शराब और स्कार्पियो के साथ पकड़ा गया युवक। - फोटो : MAU
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस ने बुधवार की रात अंग्रेजी शराब से भरी स्कार्पियो बरामद की। इस दौरान पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जबकि तीन अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक वाहन से शराब की खेप जानी है। पुलिस ने बंदी कला गांव के पास चेकिंग शुरू कर दी। उसी दौरान आजमगढ़ से मऊ की ओर जा रही स्कार्पियो को पुलिस ने रोक कर जांच की तो उसमें 11 पेटी में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने तस्कर आजमगढ़ कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर निवासी अमरजीत चौहान को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके तीन साथी अंधेरे का लाभ उठा कर भाग गए। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें