फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पेंशन लाने के लिए लिया दस्तावेज पर बैटरी के लिए लिया लोन, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। हसनपुर गांव निवासी रामभवन प्रजापति की तहरीर पर पुलिस ने प्रशांत चौहान के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। प्रशांत ने पेंशन दिलाने के नाम पर रामभवन के दस्तावेज ले लिए और उस पर बैटरी की लोन ले लिया। किस्त कटने का मैसेज आने पर उन्हें इस धोखाधड़ी का पता चला। 19 सितंबर को रामभवन की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की। लाड़नपुर निवासी प्रशांत उर्फ रजनीश ने पेंशन दिलाने का झांसा देकर रामभवन का आधार कार्ड और बैंक पासबुक की फोटो कॉपी ली। इन दस्तावेजों का दुरुपयोग कर उनके नाम से इन्वर्टर और बैटरी का लोन करा लिया, किश्त उनके स्टेट बैंक कोपागंज की ब्रांच के खाते से हर महीने पैसा कट रहा है। मोबाइल पर मैसेज मिलने पर जानकारी हुई। 15 सितंबर को उन्होंने प्रशांत से पूछा तो उसने गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें