मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए सोमवार को बार के महामंत्री दारोगा सिंह ने 932 अधिवक्ताओं की मतदाता सूची एल्डर कमेटी के चेयरमैन दीनानाथ यादव को सौंप दिया। साथ ही उनसे मॉडल बाईलाज के प्रावधानों का अनुपालन करते हुए कार्यसमिति 2020-2021 का चुनाव कराने का अनुरोध किया। एल्डर कमेटी के चेयरमैन दीनानाथ यादव ने बताया कि बार के महामंत्री की ओर से नई कार्यकारिणी के गठन के लिए मतदाता सूची के साथ ही अन्य सभी जरूरती प्रपत्र उपलब्ध हो गए हैं । मंगलवार को एल्डर कमेटी की बैठक करने के उपरांत चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। मतदाता सूची एल्डर कमेटी को सौपे जाने की सूचना मिलते ही कचहरी परिसर में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई। चुनाव लड़ रहे संभावित प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने बैठक शुरू कर दिया । तथा अपनी अपनी रणनीति बनाने में जुट गए। चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्याशियों पर नजर डालें तो अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र राय, वीरेंद्र बहादुर पाल और योगेंद्र सिंह के चुनाव लड़ने की संभावना है । वहीं महामंत्री के महत्वपूर्ण पद पर अजय कुमार सिंह ,अरविंद तिवारी, शशि प्रकाश सिंह तेगा और केके यादव के चुनाव लड़ने की संभावना है। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए रत्नाकर सिंह तथा साधारण उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए मुहम्मद आरिफ के अलावा कनिष्ठ उपाध्यक्ष ,संयुक्त मंत्री, कोषाध्यक्ष तथा सदस्य कार्यकारिणी के पदों पर भी संभावित प्रत्याशी चुनाव प्रचार तेज कर दिए है। सोमवार को कचहरी परिसर में चुनावी सरगर्मी बढी रही।