फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सात महीने बाद दूसरी बार प्रकाशित हुई सूची, एसआईआर के बाद 19 हजार बढ़े मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। एसआईआर के विशेष अभियान के बाद सात महीने बाद मंगलवार को विधानसभा वार एकीकृत मतदाता सूची का दूसरी बार प्रकाशन हुआ है। इस दौरान 19 हजार 83 लोगों के नाम सूची में शामिल किए गए हैं। डीएम आनंद वर्द्धन ने कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एसआईआर की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विधानसभा वार मतदाता सूची की प्रतियां भी उपलब्ध कराईं।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की एकीकृत मतदाता सूची 17 नवंबर को कर दिया गया है। सूची में नाम सम्मिलित कराने, संशोधन कराने या किसी प्रकार की आपत्ति दर्ज कराने के लिए 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक की अवधि निर्धारित की गई है। इस दौरान 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने अपने निर्धारित बूथों पर उपस्थित रहकर दावे और आपत्तियां प्राप्त करेंगे। आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा और फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा।
डीएम ने मतदाताओं की संख्या के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 10 अप्रैल, 2026 को एसआईआर के बाद प्रकाशित निर्वाचक नामावली में 15 लाख 15 हजार 810 मतदाता पंजीकृत थे। जबकि 17 नवंबर को नामावली संख्या बढ़कर 15 लाख 34 हजार 893 हो गई है। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

संभाजन के बाद 1890 हुई मतदेय स्थलों की संख्या

डीएम ने बताया कि मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों के संबंध में बताया कि वर्तमान में जिले में 926 मतदान केंद्र और 1936 मतदेय स्थल हैं। मतदेय स्थलों के संभाजन के बाद 1890 मतदेय स्थलों का प्रस्ताव भारत निर्वाचन आयोग को भेजा गया है। इसी प्रकार मतदान केंद्रों की संख्या में वृद्धि करते हुए 937 मतदान केंद्रों का प्रस्ताव भी आयोग को भेजा गया है।
विज्ञापन



विधानसभा वार मतदाताओं की संख्या

मधुबन विधानसभा 3,58,427
घोसी विधानसभा 4,08,782
मु. गोहना विधानसभा 3,50,188,
मऊ सदर विधानसभा 4,17,496
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें