फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी से महज 200 मीटर पर बिक रही शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला। पुलिस चौकी से महज 200 मीटर दूरी पर अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। इस गोरखधंधे की जानकारी पुलिस को है। इसके बाद भी अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। लोगों की मानें तो यह कारोबार स्थानीय पुलिस की मिलीभगत संचालित है। ग्रामीणों ने विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करने की मांग किया है। घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला पुलिस चौकी के अंतगर्त आने वाले गांव अमिला, खनिगह, चिरैयाडाड, सरया, बरकोला, सामुकपुरा, गोफा आदि गांवों में पुलिस और आबकारी विभाग की मिली भगत से कचिया दारू की बिक्री चल रही है। जिससे आबकारी विभाग के राजस्व की भी भारी क्षति हो रही है।
विज्ञापन

चौकाने वाली बात है कि यह गांव अमिला पुलिस चौकी के आस पास बसे हैं। स्थानीय ग्रामीण निर्मला देवी, विवेक कुमार राय, अशोक, प्रेमचंद, दुलीचंद, प्रेमशंकर, धनपति, रोहित, धीरज का आरोप है कि पुलिस और आबकारी विभाग की मिली भगत से उक्त धंधा जोरो पर चल रहा है। इससे तस्करों को मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि वो लोगों के विरोध पर मारपीट करने पर उतारू हो जाते है, साथ ही शिकायत करने पर उनका कुछ नहीं होने नहीं की चेतावनी देते है।
बताया कि पुलिस को यह सब नहीं दिखता है, बल्कि सरया, चिरैयाडाड, पांडेय का पुरा गांव की महिलाओं ने संयुक्त अभियान चलाकर भारी मात्रा में चल रहे अवैध दारू के अड्डे का भांडा फोड़कर भट्ठियां तोड़ी भारी मात्रा में लहन नष्ट करने के साथ ही प्रदर्शन कर अमिला पुलिस चौकी के सामने चक्का जाम कर चुकी हैं। इस संबंध में सीओ घोसी धनन्जय मिश्र का कहना है कि ऐसी कोई शिकायत उनके संज्ञान में नहीं है अगर ऐसी बात है तो अवैध धंधा करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें