फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पोल पर गड़बड़ी दूर करते समय करेंट से झुलसकर लाइनमैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के कोटा घाट के सहजी गांव में पंप कैनाल का जंफर खोलते समय लाइनमैन के सहायक 32 वर्षीय भाईलाल की करंट की चपेट में आने से बिजली के पोल से गिरकर मौके पर मौत हो गई। मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने लालगंज-हलिया मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम लालगंज जाम हटाने के लिए ग्रामीणों से वार्ता करते रहे, लेकिन ग्रामीण डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। देर शाम तक मार्ग पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के देवघटा पांडेय गांव निवासी भाई लाल चार वर्ष से हलिया फीडर में तैनात लाइनमैन सुभाष के सहायक के तौर पर गड़बड़ी दूर करने का काम करते थे। वे मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे सहजी पंप कैनाल का जंफर बनाने गए थे। जैसे ही उन्होंने जंफर खोलना शुरू किया, करेंट की चपेट में आ गए और झुलसकर बिजली के पोल से नीचे गिर गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने कोटा शिव प्रताप में लालगंज-हलिया मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीण विद्युत निगम के अवर अभियंता और जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी लालगंज भरत लाल सरोज व चौकी इंचार्ज तिलांव रणविजय सिंह ग्रामीणों को समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। करंट की चपेट में आने से मृत भाई लाल से पांच पुत्रियां हैं। विद्युत निगम के हलिया उपकेंद्र के अवर अभियंता आनन्द मिश्र ने बताया कि भाई लाल अस्थायी रूप से काम कर रहा था। उसने शटडाउन नहीं लिया था। इसकी वजह से करंट की चपेट में आने से गिरकर मौत हो गई है। मौके पर पहुंचे एसडीएम लालगंज भरत लाल सरोज ने बताया कि ग्रामीणों से वार्ता चल रही है, लेकिन देर शाम तक मार्ग पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें