फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट से लाइनमैन झुलसा, मौत

Thu, 11 Jun 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रस्तीपुर विद्युत उपकेंद्र के पास पोल पर तार जोड़ने के लिए चढ़े लाइनमैन की करेंट लगने से मौत हो गई। मौत के लिए विभाग की लापरवाही मानते हुए गुस्साए परिवारीजन और ग्रामीणों ने शव मऊ-बहादुरगंज मार्ग पर रख जाम लगा दिया।
विज्ञापन



 इस दौरान करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम जगदंबा सिंह और सीओ सिटी अशोक कुमार यादव ने लोगों को मुआवजे का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।

 
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के भवनाथपुर गांव निवासी रणजीत (25) पुत्र रायजादी सिंह रस्तीपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर संविदा कर्मचारी के तौर पर कार्य करता था। गुरुवार को वह रस्तीपुर विद्युत उपकेंद्र पर बैठा हुआ था। इस दौरान बिजली खराब होने के बाद सब स्टेशन से पांच सौ मीटर दूर स्थित खंभे पर तार जोड़ने के लिए पहुंचा।
विज्ञापन



सबस्टेंशन से उसने इमरजेंसी सट डाउन भी लिया। लेकिन जैसे ही वह चढ़ा उसे करेंट लग गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह से सब स्टेशन को जानकारी देकर आपात बिजली कटवाई।


 बिजली कटने के बाद ग्रामीणों ने उसे खंभे से उतारा और जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों और परिवारीजन ने शव को मऊ-बहादुरगंज मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन



करीब दो घंटे के बाद एसडीएम सदर जगदंबा सिंह और सीओ सिटी अशोक यादव पहुंचे तो मुआवजे का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम समाप्त किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें