चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के सरसेना गांव स्थित सतगुरु आश्रम स्थित बिजली के ट्रांसफार्मर को ठीक करते समय बृहस्पतिवार की शाम संविदा पर काम कर रहा लाइनमैन से झुलस गया। सूचना के बाद पहुंचे विभाग के कर्मचारियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया ।
बिजली उपकेंद्र हिरनपुर में संविदा पर कार्यरत लाइनमैन लालाजी यादव (35) पुत्र सुर्यबली यादव बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे सरसेना गांव स्थित सतगुरु आश्रम पर ट्रांसफार्मर ठीक कर रहा था। इसी बीच अचानक बिजली आपूर्ति शुरू हो गई। हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर वह झुलस गया। विभाग के कर्मचारियों ने उसे जनपद चिकित्सालय में भर्ती कराया है।