घोसी। प्रभारी निरीक्षक अनिलचंद तिवारी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कोतवाली परिसर में विशेष बैठक का आयोजन हुआ। इसमें अपराधों की रोकथाम और सुरक्षा को लेकर व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठाान पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने पर जोर दिया गया।
कोतवाल अनिलचंद तिवारी ने कहा कि कहा कि सीसीटीवी कैमरे का दृष्टिकोण व्यक्तिगत न रखकर समाजहित में लगाएं।जिससे कैमरे में मुख्यमार्ग की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा सके।कहा कि आईटी आधारित सीसीटीवी कैमरा होने से कहीं से भी प्रतिष्ठान पर हो रहे प्रत्येक क्रियाकलापों की जानकारी मिल सके और होने वाले अपराध पर रोक लगायी जा सके।होने वाली छोटी मोटी चोरी की घटनाओं पर रोक लगायी जा सके।वहीं चैयरमैन मुन्ना गुप्ता ने पुलिस प्रशासन से सहयोग करने के साथ नगर के सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का आश्वासन दिया।प्रतिष्ठानों, नीजी मकानों पर अच्छी गुणवत्ता के कैमरे लगवाने की अपील की।बैठक में उपनिरीक्षक कमला प्रसाद पटेल, राजेश प्रभाकर, अभय सिंह, प्रवीण कुमार, अनिरुद्ध सिंह, कमला यादव, प्यारेलाल, फरीद खान, अंशु बरनवाल आदि लोग उपस्थित रहे।