बैंक हड़ताल फिर दो दिनों की छुट्टी के बाद सोमवार को सभी बैंक खुले। जिसके बाद उपभोक्ताओं की काफी भीड़ बैंकों में रही। बैंकों के साथ साथ एटीएम पर भी पैसा निकालने वालों की काफी लंबी कतार रही।जिसके कारण लोगों को पैसा निकालने में काफी दे हुई।
बताते चलें शुक्रवार को हड़ताल के कारण स्टेट बैंक आफ इंडिया को छोड़कर सभी बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। वहीं महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहा उसके बाद रविवार होने के कारण भी कर्मचारी छुट्टी पर रहे। सोमवार को बैंक खुलने के बाद एक बारगी काफी संख्या में एक साथ पैसा निकालने और जमा करने वालों की भीड़ जुट गई। पुनीत