फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दो गांवों में गिरी बिजली, मड़ई में सो रहे दंपती सहित तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के दो गांवों में बीते सोमवार की देर शाम पांच बजे से रात 12 बजे के बीच बिजली गिरने से मड़ई में सो रहे दंपती और एक युवा किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि हलधरपुर थाना क्षेत्र के ढैंचा गांव निवासी कांता राजभर (55) द्वारा गांव के बाहर रेता पुरवा में तरबूज की खेती किया था। हर दिन की तरह सोमवार की देर शाम भोजन करने के बाद वह अपनी पत्नी वालकेसिया देवी (53) के साथ तरबूज की खेती की निगरानी के लिए खेत में बनी मड़ई में सोने चले गए।
मंगलवार की सुबह काफी समय बीतने के बाद जब पति पत्नी दोनों घर नहीं पहुंचे तो परिजन उनको देखने के लिए खेत पर पहुंचे तो पाया कि दोनों दंपती की मौत बिजली गिरने से हो गई। मड़ई के साथ ही दोनों का शव भी बिजली की चपेट में आने से झुलस गया था। ग्राम प्रधान सुभाष राजभर ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम भी पहुंची और शव को पोस्टमार्टम को भेजा। कांता की छह संतान है इसमें दो बेटियां और चार बेटे हैं। इससे पहले सोमवार की शाम पांच बजे सेहबरपुर निवासी लालचंद राजभर (40) की बिजली चपेट में आने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें