फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में रविवार की सुबह कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश हुई। दो घंटे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिन भर मौसम खुशनुमा रहा। शहर सहित ग्रामीण इलाकों के निचले इलाकों में जलजमाव से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को तड़के से ही आकाश में बादल छाए रहे। पूर्वाह्न लगभग साढ़े छह बजे रिमझिम बारिश शुरू हो गई। कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश रुक-रुक कर होती रही। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। पूर्वाह्न लगभग लगभग साढ़े आठ बजे के बाद बाद बारिश तो बंद हो गई, लेकिन बादल छाए रहने से मौसम खुशनुमा रहा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। बारिश होने के चलते नगर के निचले इलाके रघुनाथपुरा, भीटी, निजामुद्दीनपुरा, मुुंशीपुरा सहित विभिन्न मुहल्लों में जगह-जगह जलजमाव होने के चलते लोगों को पानी से होकर जाना पड़ रहा था। आईटीआई, जिला सेवा योजना कार्यालय सहित सहित कई सरकारी कार्यालयों के परिसर में जलजमाव हो गया।
विज्ञापन

वहीं बारिश के चलते वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ुआगोदाम, ताजोपुर, डुमरांव सहित विभिन्न स्थानों पर जलजमाव से लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। सवारी वाहनों के गुजरने के दौरान कीचड़ छिटकने के चलते यात्रियों तथा सवारी वाहन चालकों के बीच तूतू मैंमैं होने लग जा रही थी। बारिश का क्रम जारी रहने से रोपाई में तेजी आने लगी है। किसान रोपाई के लिए खेतों की तैयारी करते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें