रतनपुरा में रेलवे परिसर में अवैध अतिक्रमण हटाता रेलवे विभाग का बुल्डोजर।
रेलवे के वरिष्ठ खंड अभियंता तथा रेल पथ निरीक्षक के नेतृत्व में गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालय स्थित रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान बाजार में अफरातफरी की माहौल रहा। कार्रवाई से दर्जनों लोगों के घर चूल्हा तक नहीं जला। लोग दूर से ही गुमटी को टूटते देख रहे थे।
रतनपुरा ब्लॉक मुख्यालय पर रेलवे की जमीन पर भीमपुरा तिराहा तक अवैध अतिक्रमण है। रेलवे ने अवैध कब्जे को हटाने के लिए नोटिस जारी किया था। बावजूद लोगों ने अतिक्रमण
नहीं हटाया। गुरुवार को रेलवे के वरिष्ठ खंड अभियंता तथा रेल पथ निरीक्षक के नेतृत्व में टीम ने गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालय स्थित रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण हटवाया। अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस व पीएसी के जवान तैनात किए गए थे। वहीं दुकानदारों ने कहा कि रेलवे की कार्रवाई अन्यायपूर्ण है।