फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मार्च तक सभी को दे दें मतदाता पर्ची

Wed, 22 Feb 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
घोसी तहसील सभागार में बीएलओ को संबोधित करते प्रेक्षक भंवर लाल मेहरा।
विज्ञापन
विधानसभा के लिए नियुक्त प्रेक्षक भवरलाल मेहरा ने बुधवार को  तहसील सभागार में सभी बीएलओ की मीटिंग लेकर प्राप्त मतदाता पर्चियों को दो मार्च तक हर हाल में अपने बूथ के मतदाताओं को वितरित करने का निर्देश दिया। साथ ही चेताया कि इस कार्य में ढिलाई क्षम्य नहीं होगा। साथ ही जो  मतदाता पर्ची बच जाती है उसको लेकर दो मार्च को बैठक में उपस्थित  होंगे।
विज्ञापन



इस मौके पर प्रेक्षक भवरलाल महरा ने कहा कि  आप सभी विधान सभा चुनाव के महत्वपूर्ण कड़ी हैं।आप सब के प्रयास से अधिक से  अधिक मतदान हो सकता है।आप सब यहां से जो मतदाता पर्ची के जा रहे हैं। उसको  हर हाल में सही व्यक्ति को दो मार्च तक दे दें। इसमें किसी तरह की लापरवाही ठीक  नहीं होगी। कठोर कार्यवाही होगी। साथ ही सभी 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदाता पर्ची  वितरण पर सतर्क निगाह रखेंगे। हर हाल में पर्चियों का वितरण हो जाना चाहिए। सभी  बीएलओ     जो मतदाता पर्चियों को बांट नही पाएंगे, मतदाता के न मिलने का कारण  से अवगत कराते हुए वापस करेंगे। यह बहुत ही महत्व पूर्ण कार्य है।


उपजिलाधिकारी डॉ. राजेशकुमार ने कहा कि यह राष्ट्रीय कार्य है। इसमें कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। कहा कि मतदाता को पर्ची देते समय यह भी बताएं की   यदि आप के पास पहचान पत्र नहीं है तो इस पर्ची से वह मतदान कर सकते हैं।  इस अवसर पर तहसीलदार एसपी गिरी, अपर तहसीलदार के साथ सरकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें