फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: लेखपालों ने संपूर्ण समाधान दिवस का किया बहिष्कार

विज्ञापन
सदर तहसील पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते लेखपाल।संवाद
विज्ञापन
जिले की चारों तहसीलों पर शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का लेखपालों ने बहिष्कार किया। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन

समाधान दिवस की समाप्ति के बाद दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उच्चाधिकारियों को सौंपकर धरना समाप्त किए। सभी ने लंबित मांगो को पूरा करने की मांग की।
सदर तहसील में अध्यक्ष वैभव प्रताप सिंह के नेतृत्व में अविनाश कुमार, मनोज कुमार, संदीप वर्मा, विवेक राय, सत्येंद्र प्रकाश आदि लेखपालों ने मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, मंत्री सर्वेश कुमार, जय प्रताप सिंह, जेपी भारती, सौरभ पांडेय ने मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

घोसी तहसील में संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय के नेतृत्व में मंत्री सौरभ राय, अजय चौहान, डी आर्यन, विवेक सिंह, भरत यादव, धर्मेंद्र राय आदि लेखपालों ने जिलाधिकारी प्रविण मिश्र को ज्ञापन सौंपा। मधुबन तहसील में अध्यक्ष शरद यादव, मंत्री पटेल चौहान, वीरेंद्र गोड़, प्रशांत राय, नितेश, अश्वनी, आलोक ने ज्ञापन सौंपा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें