फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा (मऊ)। ‘पहले मतदान फिर जलपान’, सारा काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, वोट हमारा अधिकार, नहीं करेंगे इसे बेकार, जैसे गगनभेदी नारों के साथ मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सहायक विकास अधिकारी पंचायत रविंद्र नाथ यादव एवं रतनपुरा के ग्राम प्रधान जय किशोर गुप्ता के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली मंगलवार को निकाली गई।
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता रैली बाजार एवं गांव का भ्रमण करते हुए मतदाताओं को जागरूक करते हुए पुन: ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। अईलख, रतनपुरा, खालिसपुर, छिछोर, करौदी, मुस्तफाबाद, बिलासपुर, इटौरा, बिलौझा, जमीन सहरूला, मऊ कुबेर, अरदौना, नसीराबाद कला, किरतसराय, सेमराजपुर, परमानंद पट्टी 15 गांव के 17 बूथों पर 50 प्रतिशत से कम मतदान होने के चलते प्रशासन ने इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स मंगलवार को जागरूकता अभियान के तहत उपरोक्त ग्राम पंचायतों के इन सभी बूथों पर मतदाता जागरूकता रैली के साथ ही मतदाता संपर्क अभियान भी चलाया गया। अपने हाथों में मतदाताओं को जागरूक करने वाली तख्तियां लिए नारे लगाते बाजार में निकली मतदाता जागरूकता अभियान की रैली आकर्षण का केंद्र बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें