फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: डिजाइनर लहंगा-चुनरी बनाने का हुनर सीखा

विज्ञापन
नगर के मलिकटोला ​स्थित ललित कला प्र​शिक्षण विकास परिषद संस्था के ट्रेनिंग हाल में सिलाई का प्र​
विज्ञापन
नगर के मलिक टोला स्थित राष्ट्रीय ललित कला प्रशिक्षण विकास परिषद के ट्रेनिंग हॉल में सोमवार को फैशन डिजाइनिंग कोर्स के तहत एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। आगामी शारदीय नवरात्र व दशहरा पर्व को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस कार्यशाला में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लेकर सिलाई-कढ़ाई, डिजाइनर लहंगा-चुनरी बनाने का हुनर सीखा।
विज्ञापन

कार्यशाला के दौरान संस्था की मुख्य सिलाई प्रशिक्षिका संगीता चौधरी ने नवरात्र और डांडिया उत्सव के मद्देनजर छात्राओं को विशेष रूप से गरबा लहंगा और चुनरी तैयार करने की जानकारी दी। उन्होंने कटिंग, ड्राफ्टिंग, स्टिचिंग के साथ-साथ परिधानों को आकर्षक लुक देने के लिए गोटा-पट्टी और लेस वर्क की तकनीकों से भी अवगत कराया। प्रशिक्षक संगीता चौधरी ने बताया कि इस प्रकार के व्यावहारिक प्रशिक्षण से छात्राओं में आत्मनिर्भरता का भाव जागृत होता है और वे त्योहारों के अवसर पर स्वयं के लिए आकर्षक व डिजाइनर परिधान तैयार करने में सक्षम बनती हैं। इस अवसर पर आशिया खातून, नाजिया परवीन, सब बानो, जिक्र, रेनू राय, मीनाक्षी मिश्रा, वंशिका सोनकर, पूजा चौबे सहित अन्य छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें