घोसी। कस्बा खास बड़ी बाजार स्थित एम रिजविया बदरुल ओलूम का वार्षिकोत्सव बुधवार को बच्चों के विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ।विभिन्न कक्षाओं के मेधावियों को मैडल देकर सम्मानित किया गया।
हाफ़िज अरशद रजा क़ादरी ने अध्यक्षता करते हुए बच्चों से कहा कि वह अपनी पढ़ाई को पूरा मन लगा कर करें। दीनी तालीम के साथ ही दुनियावी तालीम भी हासिल करें। साथ ही अपने अन्य भाई बहनों और आसपास के बच्चों को भी शिक्षा के लिए प्रेरित करें। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम का आगाज तिलावते कलामे पाक से की गई। काजी फैजुल्लाह ने संचालन किया। मदरसा प्रबंधक सेराजुद्दीन एडवोकेट ने शुक्रिया अदा किया।
इस दौरान हाजी मुख्तार खान, हाजी नेयाज अहमद, कमरुद्दीन, एस वी रहमान, शमशाद अहमद, मसूद अहमद, आकि़ल, कमाल अहमद, अशफाक अहमद, असरार आदि मौूजूद रहे।