फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 1247 स्थानों पर जलाई जाएगी होलिका

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में छह मार्च को देर रात 1247 स्थानों पर होलिका जलाई जाएगी। होली का पर्व आठ मार्च को मनाया जाएगा। इनमें से 61 होलिका दहन स्थल को संवेदनशील और 18 को अतिसंवेदनशील चिह्नित किया गया है। इन स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में होलिका दहन छह मार्च को होगा। मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा निवासी पं. विरेंद्र शुक्ल ने बताया कि छह मार्च को अपराह्न 3.56 बजे से पूर्णिमा लग रही है। अपराह्न 3.56 बजे से रात 4.48 बजे तक भद्रा रहेगा। रात 4.50 बजे से सुबह छह बजे के बीच होलिका दहन होगा। पूर्णिमा सात मार्च को पूर्वाह्न 7.15 बजे तक रहेगी। ऐसे में होली का पर्व आठ मार्च को मनाया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, जिले में होलिका स्थल को लेकर कई स्थानों पर विवाद की स्थिति बनी रहती है जिसको लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। होलिका को लेकर कहीं कोई विवाद न हो, इसके लिए निगरानी की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया है। जिले में सबसे अधिक होलिका मधुबन थाना क्षेत्र में 302 स्थानों जलाई जाएगी। इसके अलावा शहर कोतवाली क्षेत्र में 46, दक्षिण टोला थाना क्षेत्र में 31, सरायलखंसी में 75, घोसी में 205, दोहरीघाट में 102, कोपागंज में 112, मोहम्मदाबाद गोहना में 208, चिरैयाकोट में 38, रानीपुर में 74, हलधरपुर में 54 स्थानों होलिका जलेगी। पुलिस प्रशासन ने 61 स्थानों को संवेदनशील और 18 स्थानों को अतिसंवेदनशील माना है। मधुबन थाना क्षेत्र में सबसे अधिक 12 स्थानों अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। होलिका दहन को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से भी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। थानावार समितियों के लोगों से साथ बैठक और रजिस्टर में संवेदनशील स्थानों का विवरण दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें