बढुआ गोदाम। नगरपालिका क्षेत्र के परदहां मील रोड स्थित एसपी आफिस के पास पेयजल से जुड़ी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। पाइप फटने से होने वाली लीकेज से पेयजल नालियों में बहकर पानी बर्बाद हो रहा था। दो दिन बाद बुधवार को लीकेज को सही किया गया।
शहर में परदहां मिल रोड स्थित एसपी आफिस के पास सड़क के किनारे ओवरहेड टैंक का पाइप फटने के कारण पीने का पानी नालियों में बहकर बर्बाद हो रहा था। लीकेज के कारण पेयजल सप्लाई का प्रेशर कम होने के कारण ताजोपुर मिश्रपुरा, राजभर बस्ती, सहित अन्य कालोनियों के घरों में पेयजल सप्लाई का पानी तक नहीं पहुंच पा रहा था। कुछ इलाकों में जो पानी सप्लाई हो रहा था, वह भी गंदा था। इससे लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा था। वार्ड नंबर आठ ताजोपुर के सभासद विपिन कुमार की पहल पर एसपी आफिस के निकट पाइप लाइन में लीकेज की समस्या को दूर कराया गया।