फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर में लीकेज से घर में लगी आग, महिला सहित तीन झुलसे

विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के हुंसापुरा मोहल्ला में शनिवार की देर रात सिलेंडर में लीकेज होने से लगी आग - फोटो : MAU
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के हूंसापुरा मुहल्ले में शनिवार की देर शाम सिलिंडर में लीकेज से एक मकान में आग लग गई। जिससे घर में सो रही महिला सहित तीन लोग झुलस गए। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया और तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर स्थिति देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हूंसापुरा निवासी शाहनाज पत्नी स्व. फैयाज का परिवार भोजन के बाद कमरे में सोया हुआ था। अचानक सिलिंडर में लीकेज के चलते घर में आग लग गई। ऐसे में सो रही शहनाज और उसके दोनों पुत्र इब्राहिम 25, सलमान 14 झुलस गए। उधर आग की सूचना पर एकत्रित मुहल्लेवासियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह पहुंच गए और तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आग को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा करते रहे। लोगों का कहना है कि आग में झुलसे इब्राहिम की दिमागी हालत ठीक नहीं है। वह अक्सर घर में झगड़ा करता रहता था। पहले भी सिलिंडर से भी आग लगाने और तरह-तरह की बातें करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें