फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: लखनऊ में लाठीचार्ज की घटना पर अधिवक्ताओं ने जताया विरोध

विज्ञापन
लखनऊ में अधिवक्ताओं के ऊपर हुए लाठीचार्ज की घटना से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने दीवानी कचहरी परिसर म
विज्ञापन
लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की घटना के विरोध में सोमवार को दीवानी कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर नारेबाजी की तथा घटना की निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। साथ ही घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा देने की भी मांग की।
विज्ञापन

अधिवक्ता सिविल कोर्ट परिसर में पुलिस और पीएसी के पहुंचने पर आक्रोशित दिखे। अधिवक्ता संघ के पुस्तकालय भवन से नारेबाजी करते हुए मुख्य गेट तक पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री अरविंद तिवारी, उपाध्यक्ष अश्वनी सिंह, विवेक सिंह, हिमांशु पांडेय, प्रमोद श्रीवास्तव, विनोद पांडेय आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष अश्वनी सिंह ने कहा कि लखनऊ में हुई घटना की जितनी निंदा की जाए, कम है। उन्होंने प्रदेश सरकार से घायल अधिवक्ताओं के इलाज की समुचित व्यवस्था करने के साथ ही उन्हें मुआवजा देने की मांग की तथा घटना के दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें