फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ: वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप लगाकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, पुतला फूंकने को लेकर पुलिस से झड़प

Tue, 06 Oct 2026 04:40 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। पुतला फूंकने के प्रयास के दौरान पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच छीना-झपटी हुई।
विज्ञापन
मऊ: वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप लगाकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुहम्मदाबाद गोहना तहसील परिसर में मंगलवार को तहसील का कामकाज शुरू होते ही अधिवक्ताओं ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। अधिवक्ता महेंद्र राय के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की गई।

विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है और करोड़ों मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। उनका कहना था कि मतदाता सूची में कथित अनियमितताएं लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान की मूल भावना से जुड़ा गंभीर विषय हैं।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव आयुक्त और गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग
धरने को संबोधित करते हुए अधिवक्ता महेंद्र राय ने कहा कि प्रमुख समाचार पत्रों में वोटों में कथित हेराफेरी से संबंधित खबरें प्रकाशित होने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त को बचाने का प्रयास कर रही है और इसके लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को जिम्मेदार बताया। अधिवक्ताओं ने बिहार में एसआईआर और कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में कथित अनियमितताओं का भी उल्लेख किया।

Trending Videos

पुतला फूंकने के प्रयास पर पुलिस से हुई छीना-झपटी
धरने के बाद आक्रोशित अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर में घूमे। इसके बाद उन्होंने मुख्य द्वार पर मुख्य चुनाव आयुक्त और केंद्रीय गृहमंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास किया।
पुतला फूंकने की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे कब्जे में लेने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तीखी झड़प और छीना-झपटी हुई। कुछ देर तक मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही। अंततः पुलिस पुतला अपने कब्जे में लेकर वहां से चली गई।
पुलिस की कार्रवाई से नाराज अधिवक्ताओं ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की।

 
विज्ञापन

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
प्रदर्शन के बाद अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त और केंद्रीय गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए मामले में उचित कार्रवाई की मांग की गई।
प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता अली अकरम, अशोक कुमार, उदयभान, खालिद कमाल, महेश यादव, सुधीर श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, ओमप्रकाश, विनोद सिंह, संजय उपाध्याय, रविंद्र यादव, सभी पाल और संतोष श्रीवास्तव समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें