फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक कार्य से विरत रहे वकील

Mon, 21 Dec 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश बार कौंसिल के आह्वान पर आजमगढ़ जिले के अधिवक्ता राजनरायन सिंह की हत्या के विरोध में सोमवार को जिले के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन



नगर मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय को ज्ञापन देकर हत्याकांड की सीबीआई जांच कराए जाने, आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी व मृतक अधिवक्ता के परिवारीजन को 50 लाख रुपया अनुग्रह राशि देने की मांग की।


सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक सोमवार को संघ के पुस्तकालय भवन मेें हुई। इसमें प्रदेश बार कौसिल के आवाह्न पर आजमगढ़ जिले के अधिवक्ता राजनरायन सिंह व अन्य अधिवक्ताओं की हत्या का विरोध किया। 
विज्ञापन



प्रस्ताव पास कर पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। पूर्वमहामंत्री दारोगा सिंह, पूर्वमहामंत्री सूर्यनाथ यादव, अमरनाथ सिंह, शिवप्रसाद श्रीवास्तव, राजेश सिंह राज, अरविंद तिवारी, अश्वनी सिंह, मकरध्वज यादव, सत्येंद्रनाथ राय, हरिनंद चौहान आदि अधिवक्ता शामिल रहे।


उधर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन व तहसील सदर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी बैठक कर प्रदेश बार कौसिल के आह्वान पर अधिवक्ताओं की हत्या पर विरोध जताया। बार के अध्यक्ष बीवी सिंह व महामंत्री अतुल राय के नेतृत्व में जुलूस निकालकर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



अधिवक्ता राजनरायन सिंह की हत्या  की सीबीआई जांच कराए जानक की मांग की। इस मौके पर तहसील बार के अध्यक्ष सुशील राय, मंत्री धनंजय पांडेय, केशव यादव, अजीतलाल श्रीवास्तव, हरेंद्र यादव, सत्यप्रकाश सिंह, ईश्वरचंद त्रिपाठी, हरिश्वरलाल श्रीवास्तव, शिवशंकर राय आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें