फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच प्रत्याशियों के विरुद् चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सोमवार की देर रात में जुलूस निकालकर और वाहन पर लाउडस्पीकर बांधकर प्रचार कर रहे चार प्रधान प्रत्याशियों और एक क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशी के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इसके साथ ही पुलिस ने इनके 120 समर्थकों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इनके दोनों वाहनों को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान के निर्देश पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए प्रतिदिन चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार की देर रात धवरियासाथ ग्राम पंचायत के प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे देवेंद्र राजभर अपने 60 समर्थकों के साथ जुलूस निकालकर प्रचार प्रसार कर रहे थे। वहीं फतेहपुर ताल नरजा ग्राम पंचायत से प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे सुदामा राजभर अपने 20 समर्थकों के साथ प्रचार प्रसार कर रहे थे तो उसी गांव के क्षेत्र पंचायत का चुनाव लड़ रहे राजेंद्र राजभर अपने 40 समर्थकों के साथ प्रचार कर रहे थे। उधर ग्राम पंचायत सरवां गरीबपुर से प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रहे सुदामा यादव द्वारा पिकअप गाड़ी पर स्पीकर बांधकर जमकर प्रचार प्रसार कर रहे थे, ग्राम सभा धवरियासाथ में ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ रहे उमाकांत मोटरसाइकिल पर लाउडस्पीकर बांध कर प्रचार कर रहे थे। इन लोगों की लिखित शिकायत उनके प्रतिद्वंदियों ने की थी। पुलिस ने पांचों प्रत्याशियों और उनके 120 समर्थकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को भी सीज कर दिया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि इस अभियान में खासकर शरारती तत्वों और प्रत्याशियों पर पुलिस की पैनी नजर है। कहा कि चुनाव आचार संहिता के खिलाफ कोई भी अवैध गतिविधि में पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें