फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जिलापंचायत सदस्य प्रत्याशियों सहित 43 के विरुद्ध मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत उम्मीदवार आदर्श आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ाने में लगे हुए हैं। जिला पंचायत के वार्ड नंबर 2 धर्मपुर विशुनपुर के प्रत्याशी मधुसूदन त्रिपाठी अपने समर्थकों के साथ तिनहरी में बगैर अनुमति के वाहन पर बैनर पोस्टर लगाकर प्रचार कर रहे थे। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे ने उनके वाहन का वीडियो क्लिप बनवाकर सुनील कुमार गुप्ता निवासी मुंशीपुरा शहर कोतवाली एवं मधुसूदन त्रिपाठी निवासी तिनहरी बाजार सहित 43 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता एवं कोविड-19 के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

उधर वार्ड नंबर 5 के जिला पंचायत के प्रत्याशी अवधेश बागी उर्फ मुरदहवा जमालपुर विक्खमपुर एवं उमेश कुमार निवासी बीबीपुर चार पांच अज्ञात व्यक्तियों के साथ वनपोखरा में पिकअप ढाले में साउंड बॉक्स से एवं बैनर पोस्टर लगाकर प्रचार प्रसार कर रहे थे। जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आचार संहिता व कोविड-19 के उल्लंघन के आरोप में 171 एच 188 भारतीय दंड विधान धारा तीन महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें