फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त : महेंद्रनाथ

Mon, 03 Oct 2016 11:30 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना शहीद चौराहे पर मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डा.महेन्द्र पांडेय का माला पहनाकर स्वागत करते जिलाध्यक्ष और अन्य।
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। विकास केवल विज्ञापनों में नजर आ रहा है। जनता की उम्मीदें अब बीजेपी पर टिकी हैं। उन्होंने ये बातें सोमवार को देवरिया जाते समय दोहरीघाट में बीजेपी कार्यकर्ताओं, भारतीय ब्राह्मण महासभा, परशुराम सेना और महिला प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले 14 वर्षों से एक सरकार पत्थरों की मूर्ति बनवाने में और दूसरी सरकार सैफई के खेतों की तरह यूपी को बांटने में लगी है। मोदी जी के सपनों का प्रदेश बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से 2017 के चुनाव की तैयारियों में युद्ध स्तर पर लगने का आह्वान किया। कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। आज विश्व के सभी देश भारत से दोस्ती करना चाह रहे हैं। पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देकर आतंकवादियों का सफाया हो रहा है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रामाधीन पांडेय और क्षेत्र पंचायत बड़रांव व प्रमुख प्रतिनिधि संजय पटेल ने मधुबन में उच्च शिक्षण संस्थान की स्थापना के लिए ज्ञापन दिया। इस दौरान किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव विनय राय बंटी, रमेश चतुर्वेदी, विनय जैसवाल, संजय पटेल, मिंटू सिंह, संतोष राय, गुलाबचंद  गुप्त, विपिन तिवारी, ऋषिराज मिश्रा, रमेश आदि रहे।
विज्ञापन


मुहम्मदाबाद गोहना संवाददाता के अनुसार केंद्रीय मंत्री का शहीद चौराहा सहित करहां बाजार में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, पूर्व राज्यमंत्री श्रीराम सोनकर, हरेंद्र प्रसाद सरोज के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस मौके पर रामदरश यादव, अनिल शर्मा, कमलेश, अमरजीत, विष्णुकांत श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें