फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: राजा पुरु के त्याग पर आधारित पुस्तक का विमोचन

विज्ञापन
परदहां ब्लॉक के हरपुर में राम जानकी मंदिर पर पुरु प्रतिज्ञा पुस्तक का विमोचन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
मऊ। परदहां ब्लॉक के हरपुर ग्राम पंचायत स्थित राम जानकी मंदिर पर रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पश्चिम बंगाल भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य शक्ति सिंह ने सुभाष सिंह द्वारा रचित पुरु प्रतिज्ञा पुस्तक का विमोचन किया।
विज्ञापन

पुस्तक के रचयिता सेवानिवृत्त शिक्षक सुभाष सिंह ने बताया कि सिकंदर के आक्रमण के समय राजा पुरु की मातृभूमि के प्रति निष्ठा और अटूट प्रेम भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है।
पुरु का यह संकल्प कि मातृभूमि की रक्षा सर्वोच्च है, एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना का मूल आधार है। उनके इस महान स्वप्न को आगे चलकर चंद्रगुप्त मौर्य और चाणक्य ने चरितार्थ किया।
विज्ञापन

आज का वर्तमान भारतीय नेतृत्व भी तमाम अवरोधों को पार करते हुए राष्ट्र निर्माण के इसी संकल्प को सिद्ध करने में पूरी दृढ़ता से जुटा है। आधुनिक भारत की यह रूपरेखा इतिहास के गौरव और भविष्य के सशक्त भारत के निर्माण का अद्भुत संगम है। इस अवसर पर श्रीकांत सिंह, भगत सिंह, प्रशांत सिंह, गौरव सिंह, बृजेश सिंह, भगत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें