फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ट्रेनों की लेटलतीफी ने ठंड में बढ़ाई यात्रियों की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। ठंड के बीच कोहरे से ट्रेनों की रफ्तार पर असर पड़ रहा है। ट्रेन देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं सीट नहीं मिलने से मारामारी बढ़ गई है। रविवार की रात से सोमवार की रात तक मऊ जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनें बारी बारी से लेट होती चली गईं।
विज्ञापन

लंबी दूरी तक सफर करने वाले यात्री प्लेटफार्म पर ही बिस्तर लगाकर ट्रेनों के इंतजार करते दिखे। सोमवार को मुंबई लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 30 मिनट, गोदान एक्सप्रेस एक घंटा, चौरी चौरा एक्सप्रेस 30 मिनट, काशी एक्सप्रेस ढाई घंटा देरी से मऊ जंक्शन पहुंची। वहीं मऊ मेमू एक्सप्रेस स्पेशल एक घंटा, भटनी एक्सप्रेस स्पेशल एक घंटा, गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 30 मिनट, वाराणसी सिटी से चलने वाली गोरखपुर एक्सप्रेस डेढ़ घंटा और कृषक एक्सप्रेस दो घंटा देरी से पहुंची। सोमवार को प्रयागराज जाने के लिए प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे प्रदीप कुमार और हिमांशू ने बताया कि टिकट लेकर 30 मिनट से ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन ट्रेन का समय हर एक मिनट बढ़ता जा रहा है। वहीं वाराणसी जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहीं प्रियंका, रेखा कुमारी, सलोनी ने बताया कि ठंड में बीते एक घंटे से ट्रेन का इंतजार कर रही हैं। प्लेटफार्म पर बैठे अजय निषाद, सुरेश ने बताया कि मुंबई जाने के लिए वो परिवार के साथ ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। छठ पूजा पर घर आए थे वापस जाने का टिकट भी कराया था। लेकिन कोहरे के कारण ट्रेन निरस्त हो जाने से नहीं जा पाए, बड़ी मुश्किल से दूसरी ट्रेन में टिकट मिला है। लेकिन ट्रेन लेट है, हर मिनट ट्रेन के आने का समय बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें