फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर लूट ले गए लैपटॉप और मोबाइल फोन, मऊ एसपी कार्यालय के सामने हुई घटना, कार्रवाई नहीं

Sun, 06 Sep 2020 12:22 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मऊ के एसपी कार्यालय के सामने कार सवार बदमाश गुमटी में दुकान चलाने वाले युवक को हफ्ता देने की धमकी देते हुए तमंचे के बल पर लैपटाप और तीन मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। सरायलखंसी पुलिस से शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर दुकानदार ने शनिवार को एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। 

विज्ञापन


पीड़ित दुकानदार मूल रूप से देवरिया का निवासी है। वह मऊ के मिर्जाहादी का पुरा मोहल्ले में किराए का मकान लेकर रहता है। एसपी कार्यालय के सामने गुमटी में उसकी मोबाइल की दुकान है। पीड़ित के अनुसार, 23 अगस्त की शाम वह दुकान बंद कर रहा था। तभी तीन युवक कार से पहुंचे। उन्होंने दुकान खोलने के एवज में हफ्ता मांगा।

इसका विरोध करने पर उनमें से एक ने तमंचा निकाल लिया। इसके बाद वे उसका लैपटाप और तीन मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद 112 की टीम पहुंची और युवक से पूछताछ कर लौट गई। युवक ने सरायलखंसी थाने में तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दुकानदार ने शनिवार को एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई करने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें