फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गैंगस्टर में कुर्क जमीन आजमगढ़ की महिला के नाम ट्रांसफर, नियमों की अनदेखी कर हुआ खेल; जानें मामला

Thu, 20 Mar 2025 09:07 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

यह मामला संज्ञान में आते ही जिलाधिकारी ने तहसीलदार के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, तत्कालीन डीएम अरुण कुमार ने 27 फरवरी 2023 को जमीन कुर्क करा दी थी। 
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिलाधिकारी के आदेश पर गैंगस्टर में कुर्क 25 कड़ी जमीन आजमगढ़ जिले की लालमती के नाम ट्रांसफर कर दी गई। आरोप है कि मधुबन के तहसीलदार धर्मेंद्र पांडेय ने नियमों की अनदेखी करके जमीन ट्रांसफर की है। मामले की शिकायत मंडलायुक्त और जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा से की गई है। जिलाधिकारी ने जांच शुरू करा दी है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता रतन गुप्ता ने जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में बताया कि वर्ष 2022 में मधुबन थाना क्षेत्र के बहरामपुर निवासी टॉप-10 बदमाशों की सूची में शामिल संतोष जायसवाल ने अपनी पत्नी ममता के नाम से जमीन खरीदी थी। तत्कालीन डीएम अरुण कुमार ने 27 फरवरी 2023 को जमीन कुर्क करा दी थी। 

साथ ही जमीन का रिसीवर तहसीलदार मधुबन को बनाया था। अब पता चला कि 3 मार्च 2025 को जमीन आजमगढ़ जिले की लालमती के नाम पर ट्रांसफर कर दी गई। मामले में मधुबन तहसील प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब मंडल और जिलास्तरीय अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन


मामले में तहसीलदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग भी की है। एसपी को भी शिकायत पत्र दिया गया है। डेढ़ महीने में यह दूसरा मामला है, जब जिले के बड़े अधिकारी पर जमीन संबंधित अनियमितता का आरोप लगा है। इससे पहले छह फरवरी को सरयां गांव निवासी वरुण कुमार ने घोसी तहसील परिसर में प्रदर्शन किया था। उसका आरोप ळाा कि विवाद सुलझाने के लिए पैसे की मांग की गई है।

बोले अधिकारी
आरोप की जानकारी है। मामले की जांच की जा रही है। - प्रवीण मिश्रा, डीएम मऊ

जिलाधिकारी का जो आदेश धारा 14ए में था, वह जनवरी में समाप्त हो चुका है। अभी अवकाश पर हूं। इस संबंध में आने पर ही बता सकूंगा। - धर्मेंद्र पांडेय, तहसीलदार मधुबन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें