फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में मेडिकल काॅलेज खोले जाने की कवायद तेज हो गई है। पीपीपी मोड पर बनने वाले मेडिकल काॅलेज के लिए कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के कसारा में करीब 60 बीघा जमीन चिह्नित करने का कार्य किया जा चुका है। इस पर भवन बनाने के लिए प्रस्ताव बनाने का कार्य किया जा रहा है, जिसे जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। मेडिकल काॅलेज बनने से न केवल स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी बल्कि उन छात्रों का भविष्य उज्जवल बनेगा जो पढ़ाई कर सफलता की सीढ़ी चढेंगे।
विज्ञापन

25 लाख की आबादी वाले जिले में मेडिकल कॉलेज की सुविधा न होने से जनपदवासियों को गंभीर रोगों का इलाज कराने के लिए वाराणसी तथा आसपास के जिलों की तरफ रुख करना पड़ता है। जनपदवासियों की मांग के मद्देनजर शासन की तरफ से पीपीपी मोड पर मेडिकल काॅलेज खोले जाने की घोषणा की गई थी। कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के कसारा में 250 करोड़ की लागत से पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए राजीव सामाजिक शिक्षा सेवा संस्थान तथा शासन के बीच समझौता हुआ है। मेडिकल कॉलेज में 500 बेड के हॉस्पिटल की सुविधा रहेगी। अब मेडिकल कॉलेज के खोले जाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके लिए 60 बीघा जमीन चिह्नित कर ली गई गई है। भवन बनाने के लिए प्रस्ताव बनाने का कार्य किया जा रहा है, जिसे जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। मेडिकल काॅलेज बनने के बाद यहां आसानी से इलाज की सुविधा मिलेगी। यहां रहने वाले लोगों को इलाज के लिए अब बड़े शहरों की ओर दौड़ नहीं लगानी होगी। इस बाबत राजीव सामाजिक शिक्षा संस्थान के चेयरमैन डॉ. मनीष राय का कहना है कि जिले के कसारा में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज के लिए 60 बीघा जमीन चिह्नित कर ली गई है। भवन बनाने के लिए प्रस्ताव बनाने का कार्य किया जा रहा है, जिसे जल्द ही शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें