फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामजानकी मंदिर के समीप की जमीन नदी में विलीन

Thu, 02 Nov 2017 11:18 PM IST
mau news
विज्ञापन
सूरजपुर में कटान क्षेत्रों का निरीक्षण करते अधीक्षण अभियन्ता बलिया अजय कुमार राय ।
विज्ञापन
सूरजपुर। मधुबन तहसील क्षेत्र के रसूलपुर मोर्चा तथा सूरजपुर गांव में लगातार बारहवें दिन भी घाघरा नदी में कटान जारी रहने से लोगों की धड़कनें तेज हो गई है। घाघरा नदी दक्षिणी छोर पर कटान करती हुई आबादी तथा धार्मिक स्थलों की तरफ कटान करते हुए आगे बढ़ रही  है। जो आबादी व उपासना स्थलों के काफी नजदीक पहुंच गई है। घाघरा नदी के तटवर्ती इलाकों में बसे लोग दहशत में है। बुधवार को जिलाधिकारी ने राम जानकी मंदिर के पास  कटान का निरीक्षण किया था। वही स्थान देर रात नदी में विलीन हो गया। नदी के उग्र धारण करने से गांव का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।      
विज्ञापन

मधुबन तहसील क्षेत्र के घाघरा नदी के तटवर्ती गांव रसूलपुर मोर्चा तथा सूरजपुर में कटान की रफ्तार तेज होने से गांववासियों को नदी के कहर बरपाने की चिंता खाए जा रही है। जिसके चलते रसूलपुर मोर्चा गांव के सुखनंदन यादव, सुखई यादव, रामनरायन यादव, बलिराम यादव, रामाश्रय यादव,  गिरिजा यादव, जगधारी यादव,  अवधेश यादव,  बाढू यादव, मुसाफिर यादव, मुन्ना यादव, गिरिजा यादव आदि लोगो का घर कभी भी घाघरा नदी में विलीन हो सकती है। भीषण कटान के चलते रसूलपुर मोर्चा स्थित डीह बाबा का स्थान भी खतरे में पड़ गया है। वहीं सूरजपुर गांव में भी घाघरा नदी में पानी के तेजी के साथ नदी  उत्तर तरफ से दक्षिणी छोर पर गहरी खाई बनती हुई कटाव करती हुई आबादी तथा धार्मिक स्थल के तरफ से बढ़ती जा रही है। नाथ बाबा मंदिर, राम जानकी मंदिर, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय बैदापुर सूरजपुर सहित दो दर्जन से अधिक मकान के पास भयंकर कटाव होने के चलते खतरे में पड़ गया है। बुधवार को कटान का निरीक्षण करने नदी के किनारे पहुंचे जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार ने राम जानकी मंदिर के पास नदी के किनारे जिस स्थान पर निरीक्षण किया था वह जमीन देर शाम तक नदी में विलीन हो गई। इस संबंध में क्षेत्र राम नगीना यादव, संतोष गोंड, ग्राम प्रधान सावित्री राय, पूर्व प्रधान सुरेश कनौजिया, अरविंद राय, सपा मधुबन विधान सभा सचिव वृजेश राय,  पूर्व प्रधानाचार्य कमलाकांत उपाध्याय का कहना है कि कटान समस्या का अविलंब समाधान नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे।

अधीक्षण अभियंता ने कटान क्षेत्र का किया निरीक्षण
सूरजपुर। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता बलिया अजय कुमार राय के नेतृत्व में टीम ने गुरुवार को मधुबन तहसील क्षेत्र के सूरजपुर तथा रसूलपुर मोर्चा गांव में में हो रहे कटान का निरीक्षण किया। साथ ही सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को परियोजना का प्राकलन बनाकर तीन दिन के अंदर भेजने का निर्देश दिया। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता बलिया अजय कुमार राय ने अधिशासी अभियंता धीरेंद्र पासवान, सहायक अभियंता अशोक कुमार सिंह के साथ रसूलपुर मोर्चा ग्राम सभा स्थित डीहबाबा स्थान तथा आबादी के पास हो रही कटान व सूरजपुर ग्राम सभा में नाथबाबा मंदिर राम जानकी आबादी के पास हो रही लगभग डेढ़ किलो मीटर घाघरा नदी के कटान क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिशासी अभियंता धीरेंद्र पासवान, सहायक अभियंता अशोक कुमार सिंह को निर्देशित किया कि तीन दिन के अंदर पिचिंग एवं लांचिग के साथ साथ 100 -100 मीटर के अंतराल पर स्टड का प्राविधान करते हुए परियोजना प्राकलन बनाकर प्रस्तुत किया जाए। इस अवसर सपा मधुबन विधान सभा सचिव बृजेश राय, सपा मधुबन विधान सभाध्यक्ष इंद्रकैलाश यादव, प्रभाकर उपाध्याय, सुरेश यादव, अंकित राय, रामबली यादव, मुसाफिर यादव,  हरि मौर्या, रामनगीना यादव, देवेंद्र मौर्या सहित अनेको ग्रामीणों ने क्षेत्र में हो रही भीषण कटान से अधीक्षण अभियंता को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें