फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालजी अध्यक्ष, प्रभुनाथ सिंह महामंत्री निर्वाचित

Sat, 07 Feb 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए शुक्रवार को हुए मतदान के बाद शनिवार को मतगणना हुई।
विज्ञापन



 लालजी पांडेय अध्यक्ष और प्रभुनाथ सिंह महामंत्री निर्वाचित हुए। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने फूलमालाओं से लाद दिया और अपनी खुशी का इजहार करते हुए  मिठाई बांटी।


एल्डर कमेटी के चेयरमैन दीनानाथ यादव ने बताया कि चुनाव परिणाम की अधिकृत घोषणा आमसभा की बैठक में की जाएगी।



शनिवार को भारी सुरक्षा के बीच सुबह साढ़े नौ बजे से मतगणना प्रारंभ हुई। मतगणना के बाद अध्यक्ष पद के लिए लालजी पांडेय 371 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए । उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंद्रशेखर राय को 274 मत प्राप्त हुआ।
विज्ञापन



 इस पद के लिए महेंद्र यादव को 151 और रामनरेश यादव को 48 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार लालजी पांडेय ने अपने निकटतम चंद्रशेखर राय को 97 मताें के अंतर से पराजित किया।


इसी प्रकार महामंत्री पद पर प्रभुनाथ सिंह  416 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी  दारोगा सिंह को 360 मत और मकरध्वज यादव को 69 मत प्राप्त हुआ। इस प्रकार प्रभुनाथ सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दारोगा सिंह को 56 मतों के अंतर से पराजित किया।


 साधारण उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए संजय कुमार सिंह  516 मत और दुर्गविजय यादव  402 मत पाकर विजयी हुए। इस पद पर मुकद्दस जरीफ को हार का सामना करना पड़ा उन्हें 327 मत प्राप्त हुआ। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए विक्रांत कुमार भारती 506 मत पाकर विजयी हुए।


उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी महबूब अशरफ खान को  304 मत प्राप्त हुआ। कोषाध्यक्ष के लिए हुकुमचंद  648  मत पाकर निर्वाचित हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रमोद कुमार रावत को  176 मत प्राप्त हुआ।


 संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए रमाशंकर यादव को 475 मत, रामरतन राम को 445 मत और श्रीराम चौहान  433  मत  पाकर विजयी हुए। इस पद के लिए मुबारक अली खान को 303 मतों पाकर हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



 मतगणना के बाद सभी विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने उन्हें फूल माला से लाद दिया। साथ ही मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।


चुनाव सकुशल संपन्न हो जाने पर एल्डर कमेटी के चेयरमैन दीनानाथ यादव व सदस्य नमोनरायन राय, रविशंकर सिंह, बृजबिहारी सिंह और चुनाव अधिकारी फूलबदन यादव ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।


 मतगणना में शरद श्रीवास्तव, हरिकेश यादव, एकबाल अहमद, राकेश वर्मा, बृजेश शर्मा, नंदू प्रसाद व योगेंद्र राम पटेल ने चुनाव संचालन समिति का सहयोग किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें