फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर लाखों लूटे

विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव स्थित एक मकान में हुई चोरी के बाद बिखरा पड़ा समान।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
इंदारा। कोपागंज थाना के गांव शाहपुर में बृहस्पतिवार की मध्यरात्रि छह अज्ञात नकाबपोशों ने एक मकान में घुसकर दुधमुंहे बच्चे को जान से मारने की धमकी देते हुए नकदी समेत कीमती आभूषण लूट ले गए। तहरीर पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। मामला संदिग्ध बताते हुए जांच की बात कही है। गांव निवासी अनिल मौर्य का परिवार के लोग रात में खाना खाकर अपने-अपने स्थान पर सोने चले गए। मध्यरात्रि के करीब घर के पिछवाड़े साड़ी के सहारे नकाबपोश मकान में घुसे। इसी दौरान कमरे में अपने बच्चे के साथ सो रही समिता मौर्य की खटपट से नींद खुल गई। अभी वह कुछ समझ पाती कि उनमें से एक ने उसके पास सो रहे दुधमुंहे बच्चे को उससे छीन लिया और शोर मचाने से मना किया। धमकी दी कि यदि वह चिल्लाई तो बच्चे को जान से मार दिया जाएगा। नकाबपोशों का उग्र रूप देख महिला डर कर चुपचाप सब देखती रही। धमकी के बाद नकाबपोशों ने बक्सों और अटैची के तालों को तोड़ा और 40 हजार की नकदी समेत कीमती आभूषण और साड़ियां लेकर फरार हो गए। गृहस्वामी अनिल मौर्या ने 112 पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने मौका मुआयना किया और घटना की बाबत गृहस्वामी से जानकारी ली। उधर, थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि मामला उनकी संज्ञान में है। लेकिन मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध लग रहा है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें