घोसी। विधानसभा में सात मार्च को होने वाले मतदान में 520 बूथों पर कुल चार लाख 37 हजार 975 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। विधानसभा के 312 बूथों को वेबकास्टिंग बूथ बना कर यहां पर सीसीटीवी के निगरानी में वोट डाले जायेगे। बरनेबुल बूथों पर सुरक्षा के विशेष इंतेजाम रहेंगे। लाखीपुर और मिर्जाजमाल पुर आदर्श बूथ बनेंगे। एसडीएम सुरेश कुमार ने बताया कि बूथों पर दिव्यांग,80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने सभी से निर्भय होकर मतदान करने की बात कही। लाखीपुर और मिर्जाजमाल पुर स्थित दो बूथों को आदर्श बूथ बनाया गया है। घोसी विधानसभा के चुनाव में मतदान के दिन दो लाख 34 हजार 902 पुरुष तथा दो लाख तीन हजार 66 महिलाए वोट देगी।इनमें 80 वर्ष से अधिक उम्र के 7394 तथा 2337 दिव्यांग मतदाता मतदान करेंगे।एसडीएम सुरेश कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी मतदाताओं के पास मतदान पर्ची बीएलओ द्वारा पहुंचा दी गई है।वृद्धजनों व दिव्यांगों को सुगमता पूर्वक मतदान के लिए विशेष व्यवस्थाकी गई है। उन्होंने सभी से अपील किया कि सात मार्च को जरूर मतदान करें।