कोपागंज। हिंदू युवा वाहिनी की तरफ से हिंदुत्व पुनर्जागरण के लिए प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार पर प्रारंभ की गई शनिवार को साप्ताहिक आरती के छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार की शाम भव्य दीपोत्सव तथा महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें 11 हजार दीपक से पूरे मंदिर प्रांगण को सजाया गया। सभी देवी देवताओं की आरती की गई।
अजय सिंह ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को अपनी धर्म संस्कृति के प्रति जागरूक करने के लिए वर्ष 2017 में 25 नवंबर से साप्ताहिक शनिवार आरती का शुभारंभ किया गया था, जो निरंतर बिना रुके प्रत्येक शनिवार को होती चली आ रही है। प्राचीन शिव मंदिर लैरो दोनवार के पुजारी सत्यप्रकाश ने कहा कि एक छोटे से गांव में इस तरह का आयोजन होना सौभाग्य की बात है। मौके पर मिथलेश चौरसिया, मनीष पांडेय, विजय सिंह, अरविंद सिंह, चंदन मौर्य, सौरभ सिंह, आर्यन सिंह, सुमित सिंह, निखिल सिंह, बालाजी, जितेंद्र, राजू मौर्य आदि रहे।