फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बाबा साहब के दिए संविधान में सभी वर्गों का समावेश

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। ब्लॉक के घोघवल में संविधान दिवस के अवसर पर रविवार को कांग्रेस पार्टी की तरफ से दलित गौरव संवाद कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस दौरान वहां उपस्थित लोगों काे संविधान की रक्षा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत महात्मा गौतम बुद्ध, डाॅ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। लोगों से संवाद करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम ने कहा कि बाबा साहब ने जो संविधान देश को दिया, उसमें सभी वर्गों का समावेश है। लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार संविधान को बदलने की रणनीति पर काम कर रही है। डाॅ. जनक कुशवाहा ने कहा कि संविधान बदलने की सोच रखने वालों की सरकार को दलित समाज के लोग बदल देंगे। दलित समाज के लोग जागरूक हैं और संविधान पर प्रहार करने वालों को अपने मतदान से कड़ा जवाब देंगे। संजय यादव, एचसी दुर्गेडकर ने कहा कि अब दलित मुखर हो चुका है, वह नेतृत्व करना चाहता है। कांग्रेस पार्टी सदैव दलितों की हितैषी रही है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता अपने जान की बाजी लगाते हुए संविधान की रक्षा के लिए संकल्पित है। इस अवसर पर रमन पांडेय, पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह, उमाशंकर सिंह, स्वामीनाथ राय, रमेशचंद्र पांडेय, विनोद कुमार, संपत मौर्य, वीरेंद्र कुशवाहा, छोटेलाल, त्रिभुवन भारती, अशोक राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें