फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किचन में थाली की रौनक घटी

Sun, 20 Nov 2016 11:17 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के सहादतपुरा स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर लगी लोगों की भीड़।
विज्ञापन
नोटबंदी के असर का शिकार आधी आबादी भी है। इसका प्रभाव किचन से लेकर उनके काम पर भी पड़ा है। कुछ महिलाएं इस व्यवस्था से खुश तो हैं लेकिन उनके कारोबार एवं किचन की रौनक कम होने से वह परेशान हैं। उनका कहना है कि उन्हें भी फुटकर पैसे, नए नोटों के लिए जूझना पड़ा रहा है। घर में किचन के सामान की खरीददारी करनी हो या बच्चों की जरूरतों को पूरा करना हो, हर काम में दिक्कत हो रही है। 
विज्ञापन

नोटबंदी के चलते महिलाओं के भी कई कार्य बंद हैं। कारोबार में ब्यूटी पार्लर, ब्यूटी शाप, साड़ी की दुकानों से लेकर रोजमर्रा के महिलाओं से संबंधित सामान की बिक्री में गिरावट आई है। वहीं साज-सज्जा के सामान भी नहीं बिक पा रहे हैं। कुछ फुटकर सामानों की बिक्री पर हालांकि कोई प्रभाव नहीं हैं लेकिन इन दिनों ब्यूटी पार्लर से लेकर ऐसी दुकानें जो सिर्फ महिलाओं के ही दम पर चलती हैं वहां नोटबंदी के चलते फुटकर का अभाव होने से  प्रभावित हैं। यही हाल घर के किचन का भी है। अधिकांश किचन में तरह-तरह के व्यंजन वाली सामग्रियों के डिब्बे या तो खाली हैं या फिर गायब हो गए हैं। थाली में भी सामान्य भोजन से ही लोग काम चला रहे हैं। नोट पर हुई सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक का खामियाजा है कि बाजार पूरी तरह से धड़ाम हो गया है। कैशलेश और एटीएम कार्ड से लोग जरूरी सामानों की खरीदारी कर रहे हैं। कैश से होने वाले कारोबार काफी प्रभावित है। ऐसे में हर घर के लोग सुबह उठने के बाद रुपये की जुगत करने में जुट जा रहे हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें