फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकतर क्रय केंद्रों पर बोरे का अभाव, खरीद ठप

विज्ञापन
गजियापुर गेंहू क्रय केन्द्र पर बोरा के अभाव में खरीद बंद। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिले में गेहूं खरीद शुरू होने के 22 दिन बाद भी गेहूं खरीद में तेजी नहीं आई है। अधिकतर क्रय केंद्रों पर बोरे का अभाव है जिससे गेहूं की खरीद ठप पड़ा है। परेशान किसान क्रय केंद्रों का चक्कर काट रहे हैं या परेशान होकर आढ़तियों को औनेपौने दाम पर गेहूं बेच रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में अब तक 551 किसानों से 2545 एमटी गेहूं की खरीद हो सकी है। शासन के फरमान पर एक अप्रैल से गेहूं खरीद चल रही है लेकिन क्रय एजेंसियों के उदासीन रवैए से गेहूं खरीद प्रक्रिया सुस्त गति से चल रही है। किसानों को गेहूं फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए जिले में 48 क्रय केंद्र खोले गए हैं। गेहूूं खरीदने की जिम्मेदारी खाद्य विभाग, पीसीएफ, एफसीआई तथा मंडी समिति को को दी गई है। गेेहूं खरीद शुरू होने के 22 दिन बाद भी पीसीएफ के अधिकांश क्रय केंद्रों पर बोरा का अभाव है। किसान गेेहूं बेचने के लिए क्रय केंद्रों का चक्कर काट रहे हैं। अब तक 551 किसानों से 2545 एमटी खरीद हो सकी है। एजेंसी खरीद पर नजर डाला जाए तो खाद्य विभाग ने 260 किसानों से 1339.15 एमटी, पीसीएफ 270 किसानों से 1195 एमटी, एफसीआई 21 किसानों से 10.85एमटी खरीद की है।
इस संबंध में किसान जर्नादन प्रसाद, राघव सिंह, सत्यप्रकाश वर्मा, श्रीप्रकाश यादव का कहना था कि मौसम में आए दिन बदलाव हो रहा है। गेहूं बाहर ही रखा गया है। क्रय केंद्रों पर बोरा नहीं है। कब खरीद शुरू होगी पता नहीं चल पा रहा है। समस्या का अविलंब समाधान नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे। इस बाबत जिला खाद्य विपणन अधिकारी वीके सिन्हा का कहना है कि सभी क्रय एजेंसियों को क्रय केंद्रों पर बोरों की आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया है। औचक निरीक्षण में किसी क्रय केंद्र पर कमी मिली तो संबंधित क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट
सात दिनों से बंद चल रही गेहूं खरीद
दुबारी। मधुबन तहसील क्षेत्र के 20 किलोमीटर की दूर गजियापुर साधन सहकारी समिति केंद्र पर बोरे के अभाव के कारण 16 अप्रैल से गेहूं की खरीद बंद चल रही है। अब तक गेहूं क्रय केंद्र पर 14 किसानों से 750 क्विंटल गेहूं की खरीदारी हुई है। अब तक मात्र 1500 बोरे ही उपलब्ध कराए गए हैं। किसानों से खरीदा गया गेेहूं क्रय केंद्र पर डंप पड़ा है। किसानों का कहना था कि लगन, शादी विवाह के चलते पैसे की सख्त जरूरत है लेकिन कब खरीद शुरू होगी पता नहीं चल पा रहा है। इस संबंध में गेहूं क्रय केंद्र के प्रभारी लल्लन यादव का कहना है कि बोरा खत्म हो गया है और बोरे की मांग की गई है।
वहीं रतनपुरा क्षेत्र के छिछोर, पहसा मोइनुद्दीनपुर, कुड़सर स्थित साधन सहकारी समिति पर बने क्रय केंद्रों पर बोरा के अभाव मेें खरीद बंद चल रही है। किसानों का कहना था कि किसानों की जरूरत पर क्रय केंद्रों पर बोरे का अभाव रहता है। कब खरीद शुरू होगी पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें