दोहरीघाट थाना क्षेत्र के दोहरीघाट कस्बे में मंगलवार की शाम जयराम यादव (44) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। जयराम की पत्नी ने 13 दिन पहले ही बेटे को जन्म दिया था।
जयराम यादव दोहरीघाट थाना क्षेत्र के भैंसाखरग (नईबाजार) का निवासी था। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मंगलवार सुबह वह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान मुक्तिधाम गेट के पास उसका शव पड़ा मिला। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। परिजनों ने थाने पहुंचकर शव की शिनाख्त की।
जयराम की मौत की खबर मिलते ही उसकी पत्नी कलिंदा बेसुध हो गई। 13 दिन पहले ही कलिंदा ने एक बेटे को जन्म दिया था। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
गांव की महिलाएं कलिंदा को संभालने का प्रयास कर रही हैं। थानाध्यक्ष रामायण सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
मृतक जयराम यादव। फाइल फोटो- फोटो : टूंडला में मंडी समिति के पास ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसा ऑटो संवाद