फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी से घायल मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढ़ुआ गोदाम के पास बीते रविवार को नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी की चपेट में आकर घायल हुए गाजीपुर जनपद के नोनहरा थाना क्षेत्र के कमचौरा चंद्रमल निवासी रामविलास राम (50) की मंगलवार को शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

मामले में मृतक के भाई दुखरन राम की तहरीर पर पुलिस ने कूड़ा गाड़ी के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मृतक मऊ शहर में रहकर मजदूरी करता था। बीते रविवार की सुबह करीब 9:30 बजे वह अपने गांव से मऊ की ओर आ रहा था। जैसे ही वह बढ़ुआ गोदाम के पास पहुंचा, तभी नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी।
घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष घनश्याम ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर टक्कर मारने वाले वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें