सरायलखंसी थाना क्षेत्र के विचलापुर में रविवार देर रात करीब आठ बजे टेंट लगाने के दौरान हरपुर निवासी नागेंद्र (40) करंट की चपेट में आ गए। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
नागेंद्र टेंट पर मजदूरी का काम करते थे। रविवार को विचलापुर गांव में शादी समारोह के दौरान टेंट लगाते समय वे करंट की चपेट में आ गए। टेंट संचालक अरबाज उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉ. मुकेश यादव ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।