चेरुइया गांव स्थित भुइधरिया बाबा मंदिर प्रांगण में चल रहे 11 दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ के क्रम में शनिवार को श्रद्धालुओं का रेेला लगा रहा। भीषण गर्मी मेें भी दूरदराज से आए भक्तों ने यज्ञ स्थल स्थल की परिक्रमा की । इस अवसर पर कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जा रही रासलीला में पूतना वध, व भगवान कृष्ण के बाल्यावस्था की लीला का मंचन देख दर्शक भाव विभोर हो उठे।
क्षेत्र के चेरुइया गांव स्थित भुइधरिया बाबा मंदिर में चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ के चौथे दिन श्रद्धालुओं का सुबह से ही तांता लगा रहा।
मथुरा से आये कलाकारों द्वारा पुतना वध का मंचन किया गया। लीला में भगवान के बाल रूप को देख जयकारे से पंडाल गूंज उठा। इसके अलावा सुबह-शाम लोग प्रवचन का रस पान कर रहे हैं। इस कार्य में में रामशीष, रमेश, हरिराम, चन्द्रभान, स्वामीनाथ, शिवपूजन, रामायन,केदार आदि सेवा में लगे हुए हैं।