मऊ।पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा समपार फाटकों पर सीमित ऊंचाई के सब-वे निर्माण कार्य कराए जाने से रविवार की सुबह डाउन कृषक एक्सप्रेस मऊ में टर्मीनेट हो गई।जहां शाम को अपने निर्धारित समय पर मऊ से ही लखनऊ के लिए रवाना हो गई। इससे वाराणसी सिटी जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत हुई।
रविवार की सुबह 10.30 बजे पहुंची डाउन कृषक एक्सप्रेेस मऊ जंक्शन के प्लेटफार्म एक पहुंची। ट्रेन के पहुंचने पर ट्रेन के आगे न जाकर मऊ से ही टर्मीनेट होकर रवाना होने की घोषणा से यात्रियों को मायुसी हुई। कृषक के बाद दोपहर तक वाराणसी रूट पर कोई ट्रेन न होने से सादात, दुल्लहपुर, माहपुर आदि स्टेशनों के यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।