फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो निजी अस्पताल बने कोविड अस्पताल, मरीजों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ के बाद अस्पतालों में बेड की संख्या कम होते देख स्वास्थ्य विभाग ने नगर के दो निजी अस्पतालों को कोविड अस्पताल के रूप में अधिगृहित किया है। प्रशासन के आदेश पर सर्जन् पीएल गुप्ता के साथ डा. एसएन राय ने चालीस चालीस बेड का अस्पताल तैयार किया। दोनों अस्पतालों के मिलने से जिले में कोविड अस्पतालों की संख्या सात पहुंच गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते वर्तमान में मरीजों के उपचार के लिए बनाए एल- 1 तथा एल-2 के साथ ही नगर के दो निजी अस्पताल फातिमा, शारदा नरायण के अलावा घोसी के नवजीवन अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाया गया है। बावजूद संक्रमण के बढ़ते ग्राफ के चलते यह सुविधा भी कम पड़ रही है। हालात यह है कि इन अस्पतालों में अब मरीजों को भर्ती कराने के लिए जगह कम पड़ रही है।इसको देखते हुए नगर के दो निजी अस्पताल गुप्ता सर्जिकल तथा राहुल नर्सिग होम को भी कोविड अस्पताल के रूप में शामिल कर लिया गया है। इससे काफी हद तक मरीजों के इलाज करने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें