फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर चिह्नित होंगे कोविड और क्षय रोगी

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम एवं जिला टी0बी0 टास्क फोर्स एवं जिला ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम तथा जिला टीवी टास्क फोर्स एवं जिला टीवी फोरम की संयुक्त बैठक जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। डीएम ने बताया कि अब घर-घर जाकर अभियान के तहत कोविड और क्षय रोगी चिह्नित किए जाएंगे। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने कहा कि अब जनपद में टीम घर-घर जाकर कोविड-19 संवेदीकरण के साथ बुखार, कोविड तथा टीबी के लक्षणयुक्त व्यक्तियों को चिह्नित कर उसकी लिस्ट बनाएगी। अभियान के माध्यम से घर-घर जाकर टीम ऐसे लोगों की अलग-अलग लिस्टिंग करेंगी जो बुखार से पीड़ित हैं, जिनमें कोविड या टीबी के संभावित लक्षण प्रतीत होते है। वहीं उन गर्भवती महिलाओं और शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों की लिस्टिंग की जाएगी जिनका नियमित टीकाकरण नहीं हुआ है। कहा कि आने वाले समय में जिला अस्पताल सहित जनपद की समस्त सीएचसी, पीएचसी का औचक निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने वाले चिकित्सक,स्टाफ के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि घर के आस-पास जलजमाव की समस्या को हटवाए। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करें। गांवों में ब्लिचिंग पॉवडर का छिड़काव करें, नालियों की साफ सफाई, पानी पीने वाले हैण्ड के पास जल जमाव नहीं होना चाहिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, परियोजना अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अभियंता जल निगम, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें