फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षिक वातावरण के निर्माण में व्यवधान ठीक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला। अमिला स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र बड़रांव परिसर में शुक्रवार को प्रधानाध्यापक उन्मुखीकरण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ .संतोष कुमार सिंह ने कहा कि शैक्षिक वातावरण के निर्माण में व्यवधान ठीक नहीं है। इसमें उत्तरोत्तर सुधार लाने की जरूरत है।यह कार्य विद्यालय के मुखिया को ही करना है।मानवीय त्रुटि सबसे होती है। परंतु नियत व मंशा में गड़बड़ नहीं होनी चाहिए।कोविड काल में आई बहुत सी परेशानी के बाद भी सबकी निगाहें आप पर हैं।जनपद में हो रहे शैक्षिक मिशन पर संतोष व्यक्त किया। उच्च कोटि की सेवा की विश्वास भी जताई।विशिष्ट अतिथि लेखाधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने बच्चों के सर्वांगीण विकास, शारीरिक शौष्ठव, मनोयोग से शिक्षा, संस्कार पर बल देते हुए कहा कि राष्ट्र का निर्माण ऐसे में ही संभव है।इसके पूर्व अतिथियों का बैज लगाकर तथा अंगवस्त्रम, प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।उन्होंने शैक्षिक स्टाल,प्रोजेक्टर के माध्यम से प्राथमिक विद्यालयों के अवलोकन के साथ ही परिसर में पौधरोपण किया। कार्यक्रम को खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत यादव ने भी संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश्वर शुक्ल, हरिहर यादव, रमाकांत यादव, विनोद राजभर, संजय गुप्त, बृजेश पांडेय, मकरध्वज, अशोक सिंह, ऊषा यादव, उमेश गोड़, शिवराम चौहान,खैरूल बशर, रमेश सिंह, गजाधर आदि उपस्थित रहे। संचालन मिलन कुमार चौरसिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें