बड़राव डीह के पुरवा में बृहस्पतिवार को बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बोझी को हराकर कोपागंज टीम विजेता बनी।
कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवम राय ने किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बोझी और रतनपुरा टीम के बीच खेला गया। बोझी ने 15 अंक और रतनपुरा को 13 अंक मिले, जिसमें बोझी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 अंकों से जीत दर्ज की।
वहीं प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कोपागंज और बोझी टीम के बीच खेला गया। मैच में कोपागंज ने 11 अंक और बोझी ने 10 अंक हासिल किए, जिसमें कोपागंज टीम ने रोमांचक मुकाबले में 1 अंक से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में अंशुमान गोड, शुभम राय, बंटी कन्नौजिया, मनीष, अनीश, अभिषेक, मनोज और प्रशांत उपस्थित रहे।